Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जि.पं. सीईओ ने ’’सम्मान अभियान’’ को सफल बनाने सभी सरपंचों से की अपील

मण्डला 12 जनवरी 2021
जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने 11 जनवरी से महिलाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान ’सम्मान’ को जिले में सफल बनाने सभी सरपंचों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय स्तर पर पूर्व में जिले की 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, व्यक्तिगत् सुरक्षा एवं सतर्कता को ध्यान में रखते हुए किशोरी जागरूकता शिविरों का आयोजन प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर दिनांक 18 से 21 अक्टूबर 2020 तक किया जा चुका है। जिला पंचायत सीईओ ने ’सम्मान’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिले के सभी ग्राम प्रधान से आग्रह किया है कि आप उपरोक्त गतिविधियो पर ग्राम प्रधान की हैसियत से अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष ध्यान रखें कि यदि कोई रोजगार की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियाँ या महिलाओं को अन्यन्त्र नगरो में ले जा रहे हैं, तो उनकी सतत् रूप से निगरानी रखें तथा सजग रहें। रोजगार की तलाश में ग्राम एवं ग्राम पंचायत से बाहर जाने वाली बेटियों एवं महिलाओं की जानकारी से ग्राम पंचायत में कार्यरत् सचिव तथा रोजगार सहायक को अनिवार्य रूप से अवगत करायें।
जिला पंचायत सीईओ ने अपने अर्द्धशासकीय पत्र में कहा है कि साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओ को ले जाने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर तथा उक्त महिलाओ को किस नगर एवं किस रोजगार के लिये ले जाया जा रहा है, का पूर्ण पता ग्राम पंचायत स्तर पर रिकार्ड स्वरूप जानकारी रखने में सहयोग करें। तत्संबंध में ग्रामीण क्षेत्रो की आमजनता से आपसी संवाद कर किसी भी व्यक्ति या महिलाओं के प्रलोभन में न आने की समझाईश दें। अपनी आश्यकता को देखते हुये परिवार के मुखिया अपनी बेटी को रोजगार की दृष्टि से बाहर भेज देते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब 12 जनवरी 2021 से प्रत्येक मंगलवार को समस्त आंगनवाड़ियों पर पुनः किशोरी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की है कि उक्त शिविरों में आप व्यक्तिगत रूचि लेकर उचित कार्यवाही करेगें ताकि जिले में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related posts

एसडीएम ने किया छात्रावास और स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

तीन ओव्हरलोड डम्फर जप्त

Reva India News

मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित बालगृह के बच्चों को मिला अपनी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर

Reva India News

Leave a Comment