Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा – एसपी .शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

मण्डला। एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल, श्रीमति संजूलता सिंगौर के द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मॉ सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल गतिविधियों को जिले में बढ़ाया दिया जाएगा और खिलाडिय़ो को एकमंच में लाने का प्रयास होगा। नीरज अग्रवाल ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि फरवरी माह में भोपाल में राज्य स्तरीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता में चयनित खिलाडिय़ो को यहॉ से भेजा जायेगा। वहीं प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम प्रथम कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडिय़ो का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाडिय़ो को पुरूष्कार वितरण किया। इस अवसर पर शारीरिक दिव्यांग शतरंज संघ मण्डला के अध्यक्ष राजाराम गरयार, उपाध्यक्ष सुमित चौधरी, सचिव प्रकाश वंशकार, राखी वंशकार, संजय सिंगौर, भास्कर गरयार सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 मई 2022

Reva India News

10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं श्री पटेल ने किया स्थानीय उत्पाद मेले का शुभारंभ  

Reva India News

पोल्ट्री फार्म का पंजीयन पशुपालन विभाग में करवाना आवश्यक

Reva India News

Leave a Comment