मण्डला 25 जनवरी 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम की सबसे पढ़ी-लिखी महिला, दिव्यांग व्यक्ति अथवा सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से कराए जाने हेतु आग्रह पत्र पंचायतों में प्रेषित करें। उन्होंने इस संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन सीईओ जिला पंचायत को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त आयोग से पुस्तकालय का संचालन किया जाना है साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से ज्ञानालय का भी संचालन होना है। अतः उक्त पुस्तकालयों को महिला बाल विकास विभाग के ज्ञानालयों के साथ कनवर्ज करते हुए, पंचायत की सबसे पढ़ी-लिखी महिला से उक्त ज्ञानालयों का संचालन, जहां संभव हो कराया जाए।
