Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक चलेगा दस्तक अभियान

 

मण्डला 10 फरवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि दस्तक अभियान का आयोजन 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक किया जाना है। अभियान के दौरान ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करते हुये किया जायेगा। दस्तक अभियान के अंतर्गत समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सर्किय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृह भेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुँचाना, 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण बीमारियों की सकिय पहचान एवं उचित प्रबंधन, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान करना, समुचित शिशु एवं बाल आहरपूर्ति संबंधी समझाइश समुदाय को देना, एस.एन.सी.यू एवं एन.आर.सी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन तथा गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

Related posts

कोरोना से प्रभावित परिवारों के बच्चों को मिलेगा आश्रय

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने डॉ. मनदीप शर्मा को कुलपति नियुक्त किया नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के होंगे कुलपति

Reva India News

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment