Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेट्रोल -डीजल, गैस सिलेण्डर के दामों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आधे दिन का बंद 20 को किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा का भी होगा आयोजन

ण्डला – गुरुवार को जिला काग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने बताया कि पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की अनियंत्रित कीमतों के विरोध में प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी ने दिनांक 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे तक आधे दिन के देशव्यापी बंद का आव्हान किया है प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार का घर चलाना मुश्किल हो गया है। पिछले 3 माह में रसोई गैस के दामों में 175 रूपए की बढ़ोतरी 1 अक्टूबर को 600 रूपए में मिलने वाला सिलेंडर 775 रूपए का हो गया है। जून 2020 को पेट्रोल 77.56 रूपए लीटर था जो 15 फरवरी 2021 को 97.20 रूपए हो गया है। पिछले 8 माह में पेट्रोल में लगभग 19.64 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। 1 जून 2020 को डीजल 68.7 रूपए था जो 15 फरवरी 2021 को 87 40 रूपए प्रति लीटर हो चुका है। पिछले 8 माह में डीजल में लगभग 19.13 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। इस वार्ता में अपील की गई कि कमरतोड़ महगाई से हर वर्ग परेशान और पीड़ित है। यदि आप आज इस महंगाई के खिलाफ सड़कों पर नहीं उतरोगे तो कल ये महंगाई आपका घर तबाह कर देगी। बेरोजगारी और कोरोना महामारी के बीच इस महंगाई ने पहले ही हमारे आसपास के कई परिवारों को उजाड़ दिया है। मण्डला जिले के नागरिकों से अपील की गई कि आइये हम सब मिलकर 20 फरवरी 2021 के मध्यादेश बंद का समर्थन

करें और इस सरकार को जनता की ताकत का अहसास कराएँ। किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा का आयोजन 20 को

देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी गांव गांव तक आंदोलन व फ्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 20 फरवरी 2021 को जिला काग्रेस कमेटी मण्डला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मण्डला के संयुक्त नेतृत्व में किसान पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तय कार्यक्रम अनुसार यह पदयात्रा 20 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी मण्डला के कार्यालय नेहरू स्मारक से दोपहर 2 बजे निकलेगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ग्राम पंचायत खैरी पहुंचेगी, जहां इस पदयात्रा का समापन एक संक्षिप्त सभा के माध्यम से किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मण्डला ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व किसानों से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 8 सितम्बर 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 26 फरवरी 2024

Reva India News

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी व अपील

Reva India News

Leave a Comment