Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बालगृह में बाल मेला उत्सव का 15 से 17 तक हुआ आयोजन

मण्डला 18 फरवरी 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला द्वारा आदर्श बालगृह (बालक) मण्डला में बालमेला उत्सव का आयोजन 15 फरवरी को किया गया। बाल मेला उत्सव का समापन कार्यक्रम 17 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला सचिव श्रीमान प्रकाश कशेर जिला अपर सत्र न्यायधीश, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रीति पटैल, श्री खोब्राखड़े जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के विशिष्ट आतिथ्य में सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरीबा खान द्वारा किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष बाल मेला उत्सव का आयोजना विगत 3 वर्षों से निरंतर किया जा रहा हैं। इस उत्सव में बालगृह के बालकों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न मनोरंजक खेल बालकों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बालकों द्वारा आकर्षक नृत्य, गायन, की प्रस्तुति ने मंचासीन अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के अलावा श्री योगेश पाराशर, मनीषा मिश्रा, किरण ठाकुर सदस्य बाल कल्याण समिति मण्डला, अब्दुल गनी खान, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड मण्डला, रितेश बघेल, सौरभ पटवा, कोमल चॉवला जिला बाल संरक्षण अधिकारी मण्डला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टॉफ एवं बालगृह स्टॉफ की उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से दिनेश राय द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कांउसलर प्रीति पटैल, अधीक्षक अकील अहमद एवं बालगृह स्टॉफ का सक्रिय योगदान रहा।

Related posts

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किया जिला जेल का निरीक्षण कैदियों से की चर्चा, कोविड वैक्सीनेशन की ली जानकारी

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

नारायणगंज जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को अवंतीबाई स्कूल के हॉल क्रमांक-1 में

Reva India News

Leave a Comment