Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने किया छात्रावास भवन का लोकार्पण

मण्डला 19 फरवरी 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जेवरा में नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने निवास अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम बबलिया जेवरा में शोभन दादा छात्रावास आदिवासी समिति द्वारा संचालित इंडियन ऑयल निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व द्वारा निर्मित बालक छात्रावास के नए भवन का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री कुलस्ते ने परंपरागत पूजा-अर्चना की। उन्होंने नए भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित भी किया। शुभारंभ कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक आईओसी वी सतीश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक आईओसी पदम पांडे, एसडीएम निवास पुष्पेन्द्र अहके, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

किराया न देने वाले दुकानदारों के अनुबंध निरस्त होंगे रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में कोदो कुटकी तिहार जैसे आयोजन महत्वपूर्ण – श्री कुलस्ते 14 से 17 अप्रैल तक आयोजित हो रहा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री एवं पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मालिक ने किया तिहार का शुभारंभ

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कॉलेज चलो अभियान फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

Leave a Comment