Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा का 99वां जन्म दिन आज

रज़ा फाउंडेशन और उनके चाहने वाले पेश करेंगे चादर

मंडला – सोमवार को विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के 99वां जन्म दिवस है। इस मौके पर रज़ा फाउंडेशन द्वारा सुबह 10 बजे बिंझिया स्थित उनकी कब्र पर चादर चादर पेश की जाएगी। इस पुष्पांजलि में रज़ा फाउंडेशन के सदस्य, रज़ा उत्सव में शामिल सभी कलाकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।

रज़ा फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी और वरिष्ठ लेखक व कवि अशोक वाजपेयी ने बताया कि रज़ा साहब के शताब्दी वर्ष में रज़ा फाउंडेशन द्वारा मध्य प्रदेश के 7 शहरों में प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी है। अगले माह मध्य प्रदेश के धार व खंडवा, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, गुजरात के वल्लभ विद्यानगर व सूरत, और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जून में रज़ा साहब के कार्यों की एक बड़ी प्रदर्शनी पेरिस में आयोजित की जा रही है।

रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव ने बताया कि 22 फरवरी को हैदर रज़ा के 99वां जन्म दिवस है। अगले वर्ष रज़ा साहब का 100वां जन्मदिवस मनाया जायेगा। इस वर्ष को रज़ा शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सैयद हैदर रजा मार्ग मंडला स्थित रज़ा कला वीथिका में रज़ा मंडल प्रदर्शनी चल रही है। इस प्रदर्शनी में हैदर रज़ा के साथ – साथ अन्य कलाकारों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए है। यह प्रदर्शनी 28 फरवरी तक चलेगी। चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग कार्यक्रम का समापन रविवार की शाम हो गया। इसमें बड़ी संख्या में हर आयु वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बच्चों ने ड्राइंग शीट और मिटटी के गुल्लक में चित्रकरी की तो बड़ों ने गमलों और बांस के पंखो पर अपना हुनर दिखाया। कला प्रेमियों ने दिन में प्रदर्शनी, चित्रकला, माटी के रंग का आनंद लिया तो शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related posts

जिला चिकित्सालय में सफाई मित्रों का किया रूटीन चैकअप

Reva India News

पशुधन संजीवनी योजना

Reva India News

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment