Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टिकरवाडा पुल में अवैध वसूली जारी

मण्डला। हिरदेनगर टिकरवाडा में बनें कच्चे पुल से आवागमन करने वाले राहगीरों से अवैध वसूली की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार उक्त पुल का अनुबंध पिछले वर्ष नही हो पाया था। जिसके चलते ग्राम पंचायत को घाट ठेका चलाने के लिए जनपद पंचायत द्वारा दिया गया था जिसकी नियम और शर्तानुसार महाशिवरात्रि से 15 जून तक यह घाट नि:शुल्क किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष महाशिवरात्रि के बाद से ही अवैध वसूली जारी है। इस घाट नीलामी की खास बात यह है कि यहॉ स्थानीय सरपंच ही ठेकेदार बन बैठा है जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अवैध वसूली के आरोप लगाये है जिसकी शिकायत बुधवार को स्थानीय नागरिकों ने जनपद पंचायत मण्डला मेंं की है।

Related posts

संत सम्मेलन भागवत कथा पर ध्वज स्थापना .महायज्ञ की तैयारी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 1 सितम्बर2021

Reva India News

टी.एल. बैठक में कलेक्टर के निर्देश मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारी, सीएम हेल्पलाइन निराकरण और सुरक्षा-जागरूकता पर जोर

Reva India News

Leave a Comment