Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को कोविड का टीका लगाया गया

मण्डला, 27 मार्च 2021

शासन के निर्देशानुसार 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से पीड़ित पात्र व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कोविड टीकाकरण के लिए विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में इंतजाम किए गए हैं। इसी तारतम्य में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत् वृद्धजनों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया गया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धजनों को टीकाकरण के लिए रपटा स्थित वृद्धाश्रम से टीकाकरण केन्द्र तक लाने-ले-जाने की व्यवस्था रेडक्रॉस मंडला द्वारा की गयी। ट्रेनिंग सेंटर में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा टीकाकरण हेतु प्रबंध कराकर सभी वृद्धजनों का टीकाकरण कराया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं नक्सल उन्मूलन के लिए चल रही गतिविधियों की समीक्षा की

Reva India News

पूर्व भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन परियोजना अन्तर्गत प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

आज नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment