Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ट्रान्सजेन्डर को प्रदान किए पहचान प्रमाण-पत्र एवं परिचय पत्र

मण्डला 17 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत् ट्रान्सजेन्डर तथा नगर परिषद बम्हनी बंजर निवासरत 2 ट्रांसजेंडर्स को पहचान प्रमाण पत्र (परिचय पत्र) जारी किया। भारत सरकार द्वारा उभयलिंगी व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2019 तथा 2020 में प्रभावशील किया गया है। अधिनियम की धारा 18 के तहत इस पहचान प्रमाण पत्र जारी होने के उपरान्त किसी भी उभयलिंगी व्यक्ति को सेवक के रूप में बाध्य नहीं किया जायेगा जब तक कि उभयलिंगी व्यक्ति स्वयं की योग्यता से शासकीय कार्यालयों, उपक्रमों में चयनित होकर कार्य करेंगे। उभयलिंगी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों का उपयोग सामान्य व्यक्तियों के अनुरूप कर सकेंगे। उभयलिंगी व्यक्तियों को उनके मकान, ग्राम अथवा अन्य स्थानों से बलपूर्वक हटाने की कार्यवाही नहीं की जा सकेगी। उभयलिंगी व्यक्तियों को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन यापन सामान्य रूप से व्यतीत करने की पात्रता होगी।

कलेक्टर द्वारा पहचान प्रमाण पत्र पाकर उपरोक्त तीनों उभयलिंगी व्यक्तियों द्वारा शासन की इस योजना एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Related posts

कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन द्वारा वेबीनार का आयोजन

Reva India News

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रागिनी परते के नेतृत्व में कैंडल मार्च पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

एसडीएम मण्डला ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों में आश्रय स्थलों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment