Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 जून से प्रारंभ होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

मण्डला 19 जून 2021

नोबेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देश अनुसार 21 जून से 18 प्लस से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान जिले में चलाया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जन समुदाय से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु अपने एवं अपने परिवार का 18 प्लस का टीकाकरण जरूर करवाएं, एवं जिन्होंने कोविड टीका का पहला खुराक ली है निर्धारित तिथि में दूसरी खुराक अवश्य लगवाएं, तभी पहली डोज लेने का महत्व होगा, जिले की ब्लॉक ग्राम एवं वार्ड स्तर पर कोविड का टीकाकरण किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड टीका लगने के बाद कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएं और मास्क लगाएं, 2 गज की दूरी बनाएं, हाथों को साबुन से धोएं तभी हम सभी कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। शासन प्रशासन का सहयोग करने में आएं सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि कोविड-19 का टीकारण हेतु उन शासकीय कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों का वैक्सीनेशन जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर मंडला में किया जायेगा।

Related posts

पोषण और कृषि जैव विविधता पर केंद्रित कार्यक्रम

Reva India News

सभी शासकीय सेवक एवं उनके परिवार के सदस्यों को कराएं कोविड वैक्सीनेशन

Reva India News

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण 2025 स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 18 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment