Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाभियान के लिए नियुक्त अधिकारियों की बैठक संपन्न

मण्डला 22 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वैक्सीनेशन महाभियान के लिए जिला स्तर से अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। 21 जून से प्रारंभ हुए कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के पहले दिन जिले में टीकाकरण का सराहनीय कार्य संपन्न हुआ है। उन्होंने महाभियान के लिए नियुक्त किए गए जोनल एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी वैक्सीनेशन महाभियान की गंभीरता को निर्वाचन कार्य के समान मानते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने वैक्सीनेशन महाभियान के पहले दिन लक्ष्य से अधिक टीकाकरण के लिए सभी को बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि महाभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतत् रूप से अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर वैक्सीनेशन महाभियान की जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए।

 

जनजागरूकता का कार्य व्यापक रूप से करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड जागरूकता एवं वैक्सीनेशन महाभियान के संबंध में जनजागरूकता का व्यापक स्तर पर कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी, जागरूकता गीत, फ्लेक्स बैनर तथा अन्य नवाचारों के माध्यम से वैक्सीनेशन की जानकारी प्रसारित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के मनरेगा स्थल, पीडीएस दुकानें, कोऑपरेटिव सोसायटी तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें तथा महाभियान की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों की वैक्सीनेशन के पहले अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच भी सुनिश्चित करें।

Related posts

जिले में अब तक 1466.3 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

31 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान एवं पीएमजनमन योजनांतर्गत कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment