Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीकाकरण महाभियान एवं कोरोना से जंग में सक्रिय सहयोग कर रहे कोरोना वॉलेंटियर

मण्डला 23 जून 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर ’’मैं कोरोना वॉलेंटियर’’ अभियान एवं 21 जून से टीकाकरण का महाभियान शुरू किया गया है। दोनों ही अभियान कोरोना के खिलाफ जंग में प्रभावी रूप से कारगर साबित हो रहे हैं। कोरोना वॉलेंटियर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर हर जगह जनजागरूकता के साथ-साथ वैक्सीनेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले के मवई विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करने वाले कोरोना वॉलेंटियर तथा विभिन्न समितियों के सदस्य कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। 21 जून से प्रारंभ हुए वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत अब कोरोना वॉलेंटियर दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें टीकाकरण केन्द्रों तक भी लाने में मदद कर रहे हैं। कोरोना वॉलेंटियर्स का ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रगति में सराहनीय योगदान है। वॉलेंटियर्स अब ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी वैक्सीनेशन की भ्रांतियों को दूर कर उन्हें टीके के प्रति सकारात्मक जानकारी दे रहे हैं। इसी प्रकार टीके का महत्व बताते हुए कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति भी जागरूकता प्रसारित कर रहे हैं।

Related posts

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ*

Reva India News

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति दिखाएं, अन्यथा रुकेगी वेतन वृद्धि – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Reva India News

जीवन के प्रथम 1000 दिवस और मस्तिष्क के विकास पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment