Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग में वाहन के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित

मण्डला 8 जुलाई 2021

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए आबकारी विभाग मण्डला में मासिक किराये पर 2 वाहन के अनुबंध हेतु पंजीकृत फर्मों, संस्थानों से मुहरबंद निविदायें जिला आबकारी कार्यालय मण्डला में 12 जुलाई 2021 दिन सोमवार दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। निविदा प्रपत्र रूपये 500 (अंकन पांच सौ) साईबर चालान द्वारा जमा कर कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। प्राप्त निविदायें उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष 12 जुलाई 2021 दिन गुरूवार को शाम 4 बजे) खोली जायेंगी। निविदादाता की अनुपस्थिति, टेण्डर खोलने की प्रक्रिया को बाधित नहीं करेगी। अपराध नियंत्रण एवं प्रर्वतन कार्य हेतु किराये पर लिये जाने वाले वाहन पंजीयन वर्ष 2017 के पूर्व का नहीं होना चाहिये। वाहन को मासिक किराये पर अनुबंधित किये जाने हेतु इच्छुक व्यक्ति, पंजीकृत फर्म, संस्था द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वाहन टेक्सी कोटे में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य होगा। निविदा से संबंधित शर्ते एवं निबंधनों की जानकारी कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

प्रदेश के 25वां डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र मंडला का हुआ उदघाटन पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने से देश दुनिया से और मजबूती से मण्डला जुड़ेगा – मंत्री श्रीमती उइके पासपोर्ट सेवाओं की उपलब्धता से लोगों को मिलेगी सहूलियत – सांसद श्री कुलस्ते

Reva India News

सफलता की कहानी: रामवती खोजी को मिला प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान

Reva India News

पोल्ट्री फार्म का पंजीयन पशुपालन विभाग में करवाना आवश्यक

Reva India News

Leave a Comment