Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला से आरम्भ होगा ’’जीवन, जीविका और जागरूकता’’ का अभियान केन्द्रीय जनजातीय कार्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा करेंगे अभियान का ऑनलाइन शुभारम्भ देश के दो जिलों में पायलट मध्यप्रदेश से सिर्फ मंडला जिला अभियान में शामिल

मण्डला 14 जुलाई 2021

15 जुलाई को केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ’’जीवन जीविका और जागरूकता’’ अभियान का ऑनलाइन शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री द्वय श्रीमती रेणुका सिंह और श्री बिश्वेश्वर टुडू भी उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के जनजातीय आबादी बाहुल्य जिले मंडला को जीवन, जीविका और जागरूकता अभियान के पायलट हेतु चुना गया है। अभियान के अंतर्गत वन उत्पादों से अपनी आजीविका कमाने वाले जनजातीय वर्ग के नागरिकों को कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव की वेक्सीन का टीका लगवाकर अपनी आजीविका को बढाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है कि वनोपज से अपनी जीविका कमाने वाले नागरिक अपने आपको संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए अपने जीवन और जीविका को सुचारू रूप से संचालित रख सकें। ऑनलाइन शुभारम्भ के इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसी प्रकार जिला कलेक्टर, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, वनधन समितियों से जुड़े नागरिकगण भी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि अभियान को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के दो जिलों में आरम्भ किया जा रहा है। इन जिलों में अभियान के संचालन के मॉडल के आधार पर फिर यह अभियान पूरे देश में लागू किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के अलावा छतीसगढ़ के बस्तर जिले को भी इस अभियान के हेतु चुना गया है। अभियान के अंतर्गत वनोपज के क्रय हेतु स्थापित शासकीय वनधन केन्द्रों, वनग्रामों, ग्रामीण हाट बाजारों आदि में कोरोना से बचाव तथा कोरोना वेक्सीनेशन कराने हेतु प्रेरित करने के लिए संदेशों का प्रदर्शन तथा प्रसारण भी किया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्व-सहायता समूहों तक भी आवश्यक स्वास्थ्य सन्देश तथा स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जायेगी। अभियान का संचालन जिला प्रशासन के वन विभाग, ट्राईफेड, आदिमजाति कल्याण विभाग और ग्रामीण आजीविका मिशन और यूनिसेफ द्वारा किया जा रहा है।

Related posts

चप्पू उर्फ राजा बंजारा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

राष्ट्रहित में देह समर्पित करने से बेहतर सौभाग्य कुछ नहीं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहीद प्रदीप पटेल के माता-पिता को दी जाएगी एक करोड़ रूपए की राशि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो एयरपोर्ट पर शहीद श्री प्रदीप पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

Reva India News

*10 दिवस में पूर्ण करें उपार्जित धान का परिवहन – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश*

Reva India News

Leave a Comment