Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नितिन बने जिला योजना समिति सदस्य

मण्डला। जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने जिला योजना समिति में अशासकीय सदस्य के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता नितिन राय को नियुक्त किया है। पत्र में उल्लेख है कि श्री राय मेरे प्रभार जिला मण्डला की योजना समिति में अशासकीय सदस्य मनोनीत रहेंगे। इनकी नियुक्ति पर लोकसभा सांसद केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमति सम्पतिया उईके, मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता रोचीराम गुरवानी, बालकिशन खण्डेवाल, प्रमोद सिंघई, रतन ठाकुर, प्रफुल्ल मिश्रा, विनय मिश्रा, जयदत्त झा, महेन्द्र राठौर एवं नगर अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। नितिन राय ने बताया कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता 1998 में ली थी। विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई दायित्वों में रह कर संगठन का काम किया है वे भाजपा युवा मोर्चा मवई मण्डल के महामंत्री रहे हैं साथ ही जिला भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य रहे हैं वहीं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सांसद प्रतिनिधि भी रह चुकें है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी के द्वारा निकाली गई राष्ट्रीय रथ यात्रा जब बिछिया पहुंची तो वे राम के बालरूप की भेषभूसा में चर्चाओं में आये थें रथयात्रा के दौरान ही भाजपा की विचारधाराओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा संगठन में काम करने का मन बनाया था जब भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन मुम्बई में हुआ तो उसमें श्री राय कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुये यही नही श्री राय वर्ष 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारतीय के द्वारा निकाली गई सत्ता परिवर्तन यात्रा में मवई मण्डल के प्रभारी बनाये गये थे उस दौरान जिले के प्रवास के दौरान साध्वी उमा भारती ने निज निवास में विश्राम किया। लंबे समय से भाजपा के साथ कार्य करने वाले श्री राय का परिवार भी भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से जुड़ा हुआ है उनकी नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

Related posts

विष्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर वर्चुअल कार्यषालायें जिले की किषोरियों ने सीखा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मंडला जिले के 9 विकासखंडों के 1224 ग्रामों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीनाथ सिंह,जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह तथा जिला समन्वयक आरकेएसके अर्जुन सिंह तथा सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेव्हपमेंट ;कार्डद्ध संस्था के जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु एवम कार्यक्रम समन्वयक पंकज चौरसिया के कुषल मार्गदर्षन में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के किशोरियों को दिनाँक 26 मई से 28 मई तक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मण्डला द्वारा जिले के 9 ब्लॉक में अपनी सेवाएं दे रहे 33 मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर 31 वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लगभग 400 से अधिक स्वयं सेवी रूप से अपनी सेवाए दे रही किशोरी साथिया एवम उनकी ब्रिगेड टीम से लगभग 1500 किशोरियोंएआशाध्आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाताओं आरती रायएदुर्गेश अग्रवालए नेहा पटेलए हेमंत चन्द्रोल संजना रायए नीरज दुबेए गर्विता कुशवाहाए स्वाति रायए सतीश झरिया द्वारा साथिया व ब्रिगेड सदस्यों को माहवारी चक्र क्या है माहवारी क्यों आती है स्वस्थ माहवारी किसे कहेंगेए माहवारी स्वच्छता अंतर्गत क्या.क्या किन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये एवं माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों पर बारीकी से चर्चा की गई किशोरे मित्र स्वस्थ क्लिनिक में दी जाने वाली सेवाओ की जानकारी प्रदान की गईए सेनेटरी नेपकिन के उपयोग होने वाले फायदेए माहवारी विषय पर काउंसिलिंग व किन किन परिस्थतियो पर चिकित्सकीय सेवाओं की आवश्यकता होती है तथा उन उपलब्धता पर चर्चा की गई एमाहवारी के दौरान साफ़ सफाई का ध्यान नहीं रखा गया तो उन्हें किस प्रकार प्रजनन मार्ग संक्रमण तथा यौन जनित संक्रमण सम्बंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है इसके अतिरिक्त एक जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 3 गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने भी कार्यशाला में सहभागिता की द्य इसके साथ साथ किशोरियों से उक्त विषयों पर सवाल व उनके जवाब के दौरान किशोरियों के जिज्ञासाओं का समाधान किया गया.

Reva India News

माँ नर्मदा की पंच चौकी महाआरती में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल  

Reva India News

वाटर शेड यात्रा वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment