Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

मण्डला 29 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश राज्य के मंदसौर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मृत्यु को मद्देनजर रखते हुए मण्डला जिले में अवैध, जहरीली मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह के द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), समस्त पुलिस थाना प्रभारी को शामिल करते हुए आबकारी विभाग के लिये विशेष दल का गठन किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के साथ आबकारी दल द्वारा ग्राम कारीकोन एवं मड़ईजर क्षेत्र में नर्मदा तट के किनारे महुआ से अवैध मदिरा निर्माण किये जाने वाले अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान इन अड्डों में 260 प्लास्टिक के डिब्बों में भरे हुए लगभग 1300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लावारिस रूप से बरामद महुआ लाहन के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(च) के अन्तर्गत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय, गिरिजा धुर्वे, शैली सैयाम तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह, हरे सिंह आबकारी आरक्षक केशव हिडाऊ, विजय कमलेश, राजेन्द्र खाण्डेलकर, रघुनाथ उईके, नेतराम काकोटिया, ममता बैरागी, शकुन्तला सैयाम उपस्थित रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

महिला दिवस पर खुशी महिला आजीविका संकुल स्तरीय संगठन होगा पुरस्कृत

Reva India News

अब बैसाखी नहीं, मोटराइज्ड साइकिल बनी वंदना का सहारा

Reva India News

कुम्भार सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में शामिल हुई मंत्री कुम्भारों की मिट्टी की कला के महत्व पर प्रकाश डाला प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 270 व्यक्तियों को दिए प्रमाण पत्र

Reva India News

Leave a Comment