Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उदय चौक, बड़ चौराहा, चिलमन चौक तथा रेडक्रॉस एरिया को नो हॉकर्स जोन घोषित करें कलेक्टर ने ली व्यापारी संघ की बैठक

मण्डला 1 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय के व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी  शहर को नियोजित करने में सहयोग दें। उदय चौक, बड़ चौराहा,चिलमन चौक तथा रेडक्रॉस का एरिया नो हॉकर्स जोन घोषित करें।  कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सामग्री विक्रय के ठेले सड़कों पर नहीं लगेंगे, अन्यथा उन्हें जप्त किया जाए। उन्होंने सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि पथ विक्रेताओं को श्पहले आओ, पहले पाओश् की नीति के आधार पर हॉकर्स जोन में स्थान आवंटित करें। दुकानदार अपने दुकान की सामग्री बाहर ना रखें बाहर रखी सामग्री को जप्त कर नीलामी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार शुक्रवार को बाहर से आने वाले विक्रेताओं को भी हॉकर्स जोन से विक्रय कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी हॉकर्स जोन से सामान खरीदी करें, गलत स्थानों पर लगी दुकानों एवं ठेले से सामान ना खरीदे। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी हॉकर्स का पंजीयन नगरपालिका सुनिश्चित करते हुए शहर को नियोजित तरीके से विकसित करने की कार्यवाही शुरू करे।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान कलश यात्रा के द्वितीय दिवस हितग्राहियों से सीधा संवाद…………. .भाजपा जिलाध्यक्ष ने यात्रा को डिंडौरी जिला किया रवाना…………..    

Reva India News

प्रभावित क्षेत्रों में परिवहन कर पेयजल उपलब्ध कराया जाये – प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु समुचित प्रबंध किया जाये शिक्षक निर्धारित समय तक स्कूलों में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य करें विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से लाभान्वित किया करें  

Reva India News

शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिये बरतें सावधानियाँ

Reva India News

Leave a Comment