Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चौरसिया परिवार ने विधि-विधान से की देवउठनी एकादशी की पूजा

मण्डला। सोमवार को चौरसिया परिवार ने देवउठनी एकादषी महापर्व बडी ही धूमधाम से मनाई गई। छोटी दीपावली के रूप में एकादशी को तुलसी शालिगराम का विवाह विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। पर्व को लेकर लोगो में खासा उत्साह देखने को मिला। चौरसिया परिवार ने पूजन पाठ के साथ तुलसी जी की आरती जी कर परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान शोभना चौरसिया ने बताया कि है। कार्तिक शुक्ल एकादशी का यह दिन तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है और इस दिन पूजन के साथ ही यह कामना की जाती है कि घर में आने वाले मंगल कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हों। तुलसी की तरह सभी में हरियाली एवं स्वास्थ्य के प्रति सजगता का प्रसार हो। इस दिन तुलसी के पौधों का दान भी किया जाता है। वहीं शोभना चौरिसया की पुत्री गोल्डी चौरसिया ने कथा वाचन के दौरान कहा कि इस दिन पूजन के साथ व्रत रखने को भी बड़ा महत्व दिया जाता है। महिलाएं इस दिन आंगन में गेरू तथा खड़ी से मंडप सजाती हैं और तुलसी विवाह के साथ ही गीत एवं भजन आदि के साथ सभी उत्सव मनाते हैं। तुलसी के माध्यम से भगवान का आव्हान इस दिन तुलसी और शालिगराम के विवाह की भी परम्परा है। तुलसी के पौधे और शालिगराम का यह विवाह सामान्य विवाह की तरह पूरे धूमधाम से की जाती है। देवता जब जागते हैंए तो सबसे पहली प्रार्थना हरिवल्लभ तुलसी की ही सुनते हैंए इसीलिए तुलसी विवाह को देव जागरण के पवित्र मुहूर्त के स्वागत का आयोजन माना जाता है। तुलसी विवाह का सीधा अर्थ तुलसी के माध्यम से भगवान का आवहन करना है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जिन दम्पतियों के कन्या नहीं होतीए वे जीवन में एक बार तुलसी का विवाह करके कन्यादान का पुण्य प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर साक्षी चौरसिया, शिवी चौरिसया सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही
——————

Related posts

समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

मतदाताओं के लिए पेयजल और छाया की व्यवस्था करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा

Reva India News

विधि विधान से की बप्पा की विदाई

Reva India News

Leave a Comment