Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सतपुड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र पौंड़ी महाराजपुर मण्डला में जागरूकता शिविर संपन्न

मंडला 27 अगस्त 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला ने बताया कि हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के निर्देशानुसार, जिला हब की नोडल अधिकारी श्रीमती लीना चौधरी के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है। जिसमें वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत 26 अगस्त 2024 से 30 अगस्त 2024 तक योजनाओं का नामांकन सप्ताह (11वां सप्ताह) एवं मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत वन स्टॉप सेन्टर द्वारा 27 अगस्त 2024 को सतपुड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र पौंड़ी महाराजपुर मण्डला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा छात्रों को कौशल विकास योजनाओं के बारे में बताया गया एवं इन योजनाओं से जुड़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही भारतीय न्याय संहिता के तीन नये कानूनों के बारे में बताया गया एवं कम उम्र में विवाह न करने हेतु छात्रों को समझाईश दी गई और अपने स्थानीय निकाय के आस-पास में होने वाले बाल विवाह को रोकने हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, एस.आर.बी. (लिंगानुपात) एवं कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पॉक्सो एक्ट जैसे विषयों की जानकारी दी गई एवं महिला हेल्पलाईन 181, 1098 चाइल्ड हेल्पलाईन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

शासकीय कला महाविद्यालय में रैली का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 28 अक्टूबर 2023

Reva India News

25 मई 2021 की दोपहर 1 बजे तक कर सकते हैं ई-टेंडर ऑफर सबमिट

Reva India News

Leave a Comment