Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड के दोनों टीके लगवाएं, कोरोना से पूर्णतः सुरक्षा पाएं’ प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की जिलेवासियों से अपील

मण्डला 19 नवम्बर 2021

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने जिलेवासियों से कोविड के दोनों टीके लगाने की अपील की है। उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीका ही हमारा संपूर्ण सुरक्षा कवच है, टीका अवश्य लगवाएं और कोरोना से पूर्णतः सुरक्षा पाएं। यह अपील खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह जी ने जिले के उन सभी नागरिकों से की हैं जिनको कोविड को द्वितीय डोज लगना बाकी रह गया है। खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि जिले के नागरिकों का शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए कोविड वैक्सीनेशन महाभियान विभिन्न तिथियों में चलाया जा रहा है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन का पहला डोज नहीं लगवाया है तथा वे नागरिक जिनका दूसरा डोज लगवाने का समय पूरा हो चुका है, वे इस अभियान में अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड का टीका जरूर लगवाएं। खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि जिले में सभी टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। नागरिक आगे आएं और महाभियान में भागीदार बन अपना टीकाकरण कराएं।

Related posts

*नक्सल प्रभावित ग्राम रमपुरी में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

होमगार्ड जवानों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल ने पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों का कराया गृह प्रवेश ग्राम अमाही में रहा उत्सव जैसा माहौल  

Reva India News

Leave a Comment