Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राशन आपके ग्राम’ योजना के तहत खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम संपन्न मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया हितग्राहियों से संवाद

मण्डला 1 दिसम्बर 2021

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के अंतर्गत बिछिया विकासखण्ड के ग्राम फोंक में आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा नित नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनजातीय क्षेत्रों में गांव-गांव राशन पहुंचाने के लिए ’राशन आपके ग्राम’ योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत राशन ले जाने वाली गाड़ियां भी आदिवासियों की ही होंगी और इसके लिए सरकार द्वारा अपनी गारंटी पर उन्हें वाहन खरीदने के लिए बैंक से ऋण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज कुछ विकासखण्डों में गाड़ियों के माध्यम से राशन वितरण प्रारंभ किया गया है और जैसे-जैसे गाड़ियां आती जाएंगी, शेष विकासखण्डों में भी योजना का लाभ पहुँचने लगेगा। फरवरी तक सभी 89 ब्लॉक में गांव-गांव राशन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मंत्रालय से मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह भी उपस्थित रहे। ग्राम फोंक में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा राशन आपके द्वार योजना के हितग्राहियों एवं वाहन चालकों से संवाद किया। इस दौरान जिले के बिछिया विकासखण्ड के ग्राम फोंक निवासी श्रीमती ममता मरावी ने सीएम श्री चौहान को धन्यवाद दिया और बताया कि पहले वह राशन लेने 2 किमी. दूर पैदल दूसरे गांव जाती थीं। ’राशन आपके ग्राम’ योजना उनकी मुश्किल आसान करेगी। फोंक गांव की ही श्रीमती प्रीति खरे तथा श्रीमती सुंदरी धुर्वे ने भी सीएम श्री चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना बहुत अच्छी योजना है। इससे उन्हें राशन लेने दूसरे गांव नहीं जाना पड़ेगा, अब उन्हें अपने गांव में ही राशन मिल जाया करेगा।

सीएम श्री चौहान ने वाहन चालक श्री राजेश आयाम से भी चर्चा करते हुए योजना के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। श्री राजेश ने बताया कि पहले वह बेरोजगार थे, लेकिन ’राशन आपके ग्राम’ योजना अंतर्गत सीएम श्री चौहान की गारंटी पर उन्हें बैंक से वाहन के लिए लोन मिल गया। इस तरह उन्हें रोजगार के साथ-साथ गरीबों की सेवा का अवसर भी प्राप्त हुआ है।

Related posts

नशे से दूरी, है जरुरी पखवाड़ा का समापन पुलिस लाईन से निकाली गई जनजागरूकता रैली

Reva India News

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति अवधि 25 जून तक बढ़ी

Reva India News

ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment