Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की जिलेवासियों से ठंड से बचने की अपील

मण्डला 23 दिसम्बर 2021

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे मौसम में जिलेवासी सतर्क रहकर ठंड से बचाव के सभी जरूरी तरीकों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। ऐसे में शिशुओं, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतें। इसके साथ ही बीमार व्यक्तियों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा है कि कमजोर लोगों के स्वास्थ्य पर ठंड के दौरान प्रतिकूल असर न हो, इसलिए वे अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें एवं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Related posts

31 जुलाई तक जमा होंगी कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरूस्कार की पृविष्टियाँ

Reva India News

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ई-जनसुनवाई में आए 85 आवेदन, 26 आवेदनों का त्वरित निराकरण

Reva India News

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

Leave a Comment