Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारी बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

मण्डला 10 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि बंटवारा, मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना तथा राजस्व वसूली का कार्य सभी राजस्व अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी नामांतरण के प्रकरणों का नियमित रूप से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ उनकी आरसीएमएस पोर्टल पर भी प्राथमिक रूप से एंट्री कराएं। श्रीमती सिंह ने मण्डला तथा बिछिया अनुविभाग में आगामी 4 दिवस में मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिदिवस पांच गांवों में ड्रोन सर्वे करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना की प्रतिदिन की रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के तहत अधिक से अधिक प्रकरण को दर्ज करते हुए अपलोड भी करें।

श्रीमति सिंह ने एडीएम मीना मसराम को निर्देशित किया कि मण्डला तहसील कार्यालय में पदस्थ ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को उपार्जन केन्द्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होने नैनपुर तथा बिछिया में परिवहन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का फीडबैक भी प्राप्त करें। श्रीमति सिंह ने सभी एसडीएम को प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में एक-एक प्रतिनिधि की तैनाती करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अतिक्रमण के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि कोविड केयर सेंटर का चिन्हांकन कर जानकारी दें। उन्होंने कहा कि पटवारी, आरआई आदि के द्वितीय डोज के 9 माह पूर्ण हो जाने पर उन्हें कोविड का तीसरा डोज लगाना सुनिश्चित करें।

 

सुबह-शाम संचालित करें रोको-टोको अभियान

 

कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी प्रत्येक दिवस सुबह 11 से 12 बजे तथा शाम को कार्यालय बंद करने के बाद रोको-टोको अभियान संचालित करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड संक्रमण से संबंधित समझाइश भी दें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोको-टोको अभियान के तहत सभी अधिकारी प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही शाम तक एडीएम को देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बैठक में निर्देश दिए कि आगामी दिनों में सम्पूर्ण मंडला जिले में आयोजित होने वाले सभी मड़ई, मेले आदि प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को गांवों में संपर्क कर मड़ई, मेले प्रतिबंधित होने की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल के लिए ड्यूटी निर्धारित

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भारत की प्रेरणा है…वैभव पवार .आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती पर संगोष्ठी….

Reva India News

Leave a Comment