Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रैनबसेरा में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ दें – कलेक्टर

मण्डला 25 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय के बस स्टेंड में नगरपालिका के माध्यम से संचालित रैनबसेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रैनबसेरा में ठहरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रैनबसेरा मंे ठहरने वाले यात्रियों से उनके आधार कार्ड, मोबाईल नंबर एवं अन्य जरूरी जानकारियां गंभीरता से संधारित करें। श्रीमती सिंह ने महिला तथा पुरूष यात्रियों के ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेनबसेरा परिसर में सीसीटीव्ही कैमरे, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रेनबसेरा में ठहरने वाले यात्रियों के लिए पानी, सोने के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉफ से यात्रियों की जानकारी के संधारण एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, ईईपीआईयू श्री पटले, पीओ डूडा श्री कुर्वेती एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 25 अगस्त 2024

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2024

Reva India News

कोविड संक्रमण से मृत्यु पर वारसानों को मिलेगी 50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि

Reva India News

Leave a Comment