Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीओ डूडा ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का स्थल निरीक्षण

मंडला 2 फरवरी 2022

पीओ डूडा श्री कुर्वेती ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के दृष्टिगत नगर परिषद निवास निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-8 स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सुधार संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड को बाउंड्री वॉल के माध्यम से संरक्षित किये जाने, कम्पोस्टिंग पिट संचालित किए जाने तथा निर्मित खाद को किसानों को विक्रय जाने एवं मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी जल्द से जल्द बनाये जाने संबंधी निर्देश दिए। ताकि फेसिलिटी का सुचारू क्रियान्वयन होने से निकाय की स्वच्छता रैंकिंग बेहतर हो सके।

Related posts

टिक्को बाई को स्वनिधि योजना से मिला ऋण  

Reva India News

“हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022”

Reva India News

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह पत्रकार वार्ता आयोजित

Reva India News

Leave a Comment