Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य पर निकाय द्वारा गौरव दिवस मनाया गया

मंडला 8 फरवरी 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर रपटा घाट व नगर के अन्य घाटों पर नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए जीरो वेस्ट इवेंट, मॉस्क वितरण एवं स्वच्छता जागरूकता लाने हेतु पोस्टर, पंपलेट बैनर लगाये गये हैं। नगरपालिका के द्वारा गठित टीम रपटा घाट में व नगर के अन्य घाटों में साबुन, सोडा, शैम्पू व पूजा पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री को नर्मदा जी के जल में विसर्जित न करने, अमानक पॉलीथिन का उपयोग नर्मदा तट में न करें। रपटा घाट में किसी भी प्रकार की गंदगी न करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन, डिस्पोजल, थर्माकोल से बने पात्र का उपयोग न करने की समझाईश दी गई है। पर्याप्त मात्रा में डस्टनबिन कचरा एवं पूजा पाठ से निकली सामग्री को एकत्रित करने हेतु रखे गये हैं।

Related posts

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 15 फरवरी 2024

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment