Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 13 फरवरी 2022

12 फरवरी की शाम 3 बजे से 13 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसवाह निवासी 22 वर्षीय महिला, बढ़ार पोंडी निवासी 4 वर्षीय बालक, सुडगांव निवासी 23 वर्षीय महिला, मोहगांव निवासी 24 वर्षीय पुरूष, करंजिया राजो निवासी 70 वर्षीय पुरूष, चौरंगा निवासी 35 वर्षीय पुरूष, प्रेमनगर बालाघाट निवासी 43 वर्षीय पुरूष, सोढर निवासी 43 वर्षीय पुरूष तथा देहवानी निवासी 28 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

मवई क्षेत्र में बिजली की समस्या को प्राथमिकता से दूर करें – हर्षिका सिंह  

Reva India News

नव ज्योति स्पोर्टस क्लब मण्डला ने जीती खिताबी जंग छिपी प्रतिभाओं का उभारने का प्रयास है राज्यसभा सांसद कप महिला कबड्डी प्रतियोगिता

Reva India News

विश्व क्षय दिवस के अवसर आयोजित किये गये विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment