Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने एन. आई. सी. मंडला को दी शिकस्त!

मंडला


स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ महात्मा गाँधी स्टेडियम मंडला में किया गया प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आज फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला और एन. आई. सी. मंडला के बीच खेला गया! जिसमे टॉस जीतकर एन. आई. सी. मंडला ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला को पहले बल्लेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने 20 ओवर मे 6 विकेट खोकर 146 रन बनाये और लक्ष्य के लिए 147 रनो की चुनौती रखी! फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से बल्लेबाजी में अमन गौतम ने 38 रन अंचल केवट एवं ऋत्विक पाठक ने 23-23 रन और सत्यम बर्मन ने नाबाद 19 रनो की पारी खेली! एन. आई. सी. मंडला की ओर से गेंदबाजी में नैविद पटेल और विकास चंद्रौल ने 2-2 विकेट एवं कृष्णकांत यादव ने 1 सफलता अर्जित की ! 147 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एन. आई. सी. मंडला की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 10.5 ओवर में मात्र 48 रनो में ही ऑल आउट हो गई! एन. आई. सी. मंडला की ओर से बल्लेबाजी में अमित विश्वास ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया और 17 रनो की पारी खेली! फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से गेंदबाजी में शेख आरिफ ने 4 विकेट ललित तिवारी ने 2 विकेट और अक्षय मिश्रा एवं बंटी भांगरे ने 1-1 सफलता अर्जित की!

इस प्रकार इस मैच को फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने आसानी से 98 रनो से जीत लिया! इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला के शेख आरिफ रहे जिन्होंने 4 सफलता अर्जित की जिनको द वायरल के प्रधान संपादक कपिल वर्मा के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरुष्कार प्रदान किया गया! इस मुकाबले के निर्णायक गौरव राजू और विवेक मार्को एवं स्कोरर विशाल कछवाहा रहे! प्रतियोगिता के सुभारम्भ में आज के चीफ गैस्ट मुख्य आतिथि के रूप में राजेश पटेल प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग रहे! विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेश मिश्रा , अनुराग बिट्टू चौरसिया , वेद प्रकाश कुलस्ते , रुचिराम गुरवाणी , वीरेंद्र नामदेव , अनीता तिवारी , संध्या मेडम के रूप में अतिथि मौजूद रहे! टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला कल सुबह 9:30 बजे से सुपर वररियर्स और डब्लू सी सी के बीच खेला जायेगा और तीसरा मुकाबला डी आर पी बालाघाट और सिवनी के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जायेगा!

Related posts

नर्मदा जयंती के अवसर पर ’निर्झरणी महोत्सव’ 4 फरवरी को

Reva India News

महिला सशक्तिकरण पर विशेष :- अनीता बाई वरकड़े: नंदन फलोद्यान और खेत तालाब से मिली सफलता की नई राह

Reva India News

पीएम-एफएमई योजना से मिली मदद पुनीत राय ने स्थापित किया स्वरोजगार, बदली जीवन की दिशा

Reva India News

Leave a Comment