Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उन्हें बेहतर बनाने आगे आएं – हर्षिका सि कलेक्टर ने रोटरी, एनजीओ एवं अन्य संगठनों से की बात

मण्डला 17 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेने और उनके सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा करने के लिए वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी जिलेवासियों सहित सभी गणमान्य नागरिकों, रोटरी क्लब, औद्योगिक संघों, एनजीओ, पत्रकार, रिसोर्ट संचालकों तथा समाजसेवियों से अपील की है कि ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्र की कम से कम एक आंगनवाड़ी केन्द्र जरूर गोद लें। इन आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर इन्हें बेहतर करने भौतिक, अधोसंरचनागत, आर्थिक से लेकर किसी भी प्रकार की मदद की जा सकती है। श्रीमती सिंह ने वीसी में बताया कि जिला अधिकारियों द्वारा भी आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिया गया है। वीसी में एडीएम मीना मसराम, महिला बाल विकास विभाग, संबंधित अधिकारी, एनजीओ, रोटरी क्लब के सदस्यों सहित समाजसेवी उपस्थित थे।

 

केन्द्रों को गोद लेकर उन्हें आदर्श बनाएं

 

कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बताया कि ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उन्हें आदर्श स्वरूप प्रदान करें। केन्द्रों में सहयोग स्वरूप अधोसंरचनागत विकास, किचन गार्डन, पोषण आहार, सामग्री मदद, फल एवं सब्जी, साज-सज्जा, बच्चों के लिए बैठने, खेलने तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियों से जुड़ी सुविधाएं प्रदान की जा सकती है। श्रीमती सिंह ने बताया कि हम सभी को अपनी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेते हुए उनकी स्थिति को और बेहतर करने सहयोग देना चाहिए। जिले में लगभग 2300 आंगनवाड़ी केन्द्र हैं, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी इन केन्द्रों को गोद लेकर उनमें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

 

पीपीटी के माध्यम से बताई गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

 

’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के तहत आयोजित वीसी में परियोजना अधिकारी मंडला अनूप नामदेव ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेने की ऑनलाईन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रों के रजिस्ट्रेशन, उनका चयन, उद्देश्य तथा केन्द्रों को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले सहयोग के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेने के इच्छुक व्यक्तियों के साथ समन्वय बनाते हुए उन्हें सहयोग करने के निर्देश दिए। वीसी में रोटेरिअन संजय तिवारी, पत्रकार श्री जायसवाल, रिसोर्ट संचालकों सहित समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेने के संबंध में चर्चा की एवं उपयोगी सुझाव भी दिए।

Related posts

जनकल्याण शिविर में ग्रामीण बैंक ने दी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

श्रमदान करके किया जा रहा है बोरी बंधान* *माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन*

Reva India News

2047 तक विकसित भारत का संकल्प हम सभी की जिम्मेदारी: मंत्री श्री जायसवाल प्रशासन आपके द्वार से जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- सांसद श्री कुलस्ते प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

Reva India News

Leave a Comment