Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार, मारपीट करने के मामलों में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने दिए तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश

मण्डला 18 फरवरी 2022

मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर संज्ञान में लेकर तुरंत कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति में बिजली कर्मियों का मनोबल नहीं गिरने दें तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने के लिए जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से तत्काल सम्पर्क कर आवश्यक सहयोग लें।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत बिजली कर्मियों पर हमला करने, अभद्र व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा डालने के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत गाडरवारा डिवीजन के ग्राम खुर्सीपार में कलाबाई कौरव के कृषि पंप कनेक्शन के बिजली बिल की रू. 52 हजार 448 बकाया राशि, कई बार नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं कराई जा रही थी। बकाया राशि वसूलने के लिए कनिष्ठ यंत्री ग्रामीण मोनिका नामदेव द्वारा लाइन कर्मियों के साथ शासकीय वाहन से ग्राम खुर्सीपार जाकर 6 नग पाईप एवं 50 फुट तार की जब्ती बनाई गई। इस दौरान गिरिजा शंकर कौरव एवं अरविंद कौरव द्वारा महिला अधिकारी के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई तथा बलपूर्वक जब्त सामग्री भी छीन ली गई जबकि दूसरे मामले में टीकमगढ़ जिले के ग्राम बैडरी पलेरा में बिजली बिल घर देने पहुंचे मीटर रीडर सुरेन्द्र अहिरवार पर बिजली उपभोक्ता के पुत्र प्रकाश अहिरवार ने कुल्हाडी से हमला करते हुए घायल कर दिया। दोनों प्रकरणों में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कंपनी के एम.डी. अनय द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां कहीं भी बिजली कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार अथवा मारपीट की घटना होती है तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाये तथा उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।

Related posts

स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण में सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश बीएमओ एवं बीपीएम ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण

Reva India News

सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर और एसपी ने ली संयुक्त बैठक

Reva India News

जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला आयोजित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया सजीव संवाद  

Reva India News

Leave a Comment