Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित अब तक 5083 पंजीयन, 5 मार्च अंतिम तिथि

मण्डला 18 फरवरी 2022

सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 की किसान पंजीयन के लिए जिले में कुल 49 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन 49 केन्द्रों में से 36 पंजीयन केन्द्र सहकारी समिति के अंतर्गत, 9 पंजीयन केन्द्र लोकसेवा केन्द्र के विकासखण्ड स्तर पर एवं 4 पंजीयन केन्द्र ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकृत है। ग्राम पंचायत स्तर के केन्द्र अंजनिया, ककैया, बड़ी खैरी एवं हिरदेनगर है। सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि अब तक जिले में कुल 5 हजार 83 किसानों द्वारा 7 हजार 711 रकबे का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया है कि पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए किसान पंजीयन शीघ्र कराएं।

Related posts

*बिछिया पुलिस ने किया डीजल चोर गिरोह को गिरफ्तार नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों को बनाते थे अपना शिकार*

Reva India News

कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से की विशेष गहन पुनरीक्षण के गतिशील कार्यवाहियों की समीक्षा

Reva India News

धार्मिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का बेहतर माध्यम – मंत्री श्रीमती उइके खैरमाई माता मंदिर के लिए 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत केहरपुर से कोटासांगवा एवं कातलबोड़ी के बीच रोड निर्माण की दी स्वीकृति ग्राम बिछुआ में आयोजित अखण्ड महा रामधुन के समापन में शामिल हुई

Reva India News

Leave a Comment