Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 22 को लगेंगे शिविर

मण्डला 19 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार ‘BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरखापा में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरेघाट में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोहरपुर में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवार में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत जिलेहटी में, विकासखण्ड नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटेरी में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत खाल्हेगिठौरी में विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा।

Related posts

सेंसेशनल जंगल” प्रदर्शनी का दिल्ली में हुआ शुभारंभ पेंटिंग में प्रकृति और पर्यावरण को बचाने पर जोर

Reva India News

राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा का मंत्री श्रीमती उइके ने किया अनावरण जारगा-जारगी में किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

Reva India News

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 3 नवम्बर को  

Reva India News

Leave a Comment