Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक प्लेसमेंट ड्राइव में 22 छात्र-छात्राएं चयनित

मण्डला 19 फरवरी 2022

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय आरके परोहा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में संचालित आवासीय एकलव्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतर्गत अध्ययनरत् एवं पूर्व में उत्तीर्ण छात्राओं के लिए ओपन केम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। संस्था के टीपीओ अरविन्द गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में उन उत्तीर्ण छात्राओं को भी अवसर का लाभ दिया गया जो आईटीआई एवं 12वीं पास अभ्यर्थी थे। इस केम्पस ड्राइव में कुल 70 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया जिसमें से 10 डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन किया गया। इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड गुजरात तथा 12 आईटीआई, बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का व्ही.ई. कमर्सियल पीथमपुर (म.प्र.) में चयन हुआ। केम्पस ड्राइव में यशस्वी ग्रुप के योगेन्द्र चौहान ब्रांच मेनेजर, विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि के रूप उपस्थित हुए थे। इस संस्था की सबाखान, ज्योति पटैल, दीपक गुमास्ता अतिथि व्याख्याता तथा देवेन्द्र तारन, केशव सिंगौर, एसबी बघेल एवं अन्य सपोर्टिंग स्टॉफ ने सक्रिय सहयोग कर केम्पस ड्राइव को सफल बनाया।

Related posts

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग हेतु प्रस्ताव की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

Reva India News

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन की वाईस प्रेजिडेंट बनी डॉ. नूपुर धमीजा 800 से ज्यादा महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हुआ  डॉ. नूपुर धमीजा का सम्मान  इंदौर में आयोजित भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया सम्मानित

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान: सिकल सेल से पीड़ित तेजलाल पटेल को मिला उपचार एवं संबल

Reva India News

Leave a Comment