मण्डला 21 फरवरी 2022
20 फरवरी की शाम 3 बजे से 21 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बालक छात्रावास खैरी मंडला निवासी 21 वर्षीय युवक, बारंगदा निवासी 28 वर्षीय महिला, उमरवाड़ा निवासी 28 वर्षीय पुरूष, औरई निवासी 62 वर्षीय महिला, पड़रिया निवासी 11 वर्षीय बालिका, झिगरघटा नीचेटोला निवासी 9 वर्षीय बालक, बिचुआ निवासी 49 वर्षीय महिला, पोण्डी निवासी 21 वर्षीय पुरूष, मुंगेली मधुपुरी निवासी 19 वर्षीय महिला, कन्या छात्रावास नावघाट मंडला निवासी 18 वर्षीय बालिका, बैगड़ा लिंगा पोंड़ी निवासी 47 वर्षीय महिला तथा देवनगर राजीव कॉलोनी मंडला निवासी 35 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।
