Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर 296 दिव्यांगों के बने मेडीकल प्रमाण-पत्र, 8 को कृत्रिम अंग वितरण

मण्डला 14 मार्च 2022

जिला विधिक सहायता अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजनों की सहायता के लिए विशेष शिविर लगाया गया। म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर0एस0 शर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महावीर सेवा संस्था एवं एलिम्को संस्था आदि के समन्वय से दिव्यांगजनों के हितार्थ कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक सहायक उपकरण प्रदान किये जाने के लिए नैनपुर, जिला मण्डला में दिव्यांग सहायता शिविर श्रीमती डॉ० प्रीति श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल बोर्ड के सभी डॉक्टरगण एवं स्टॉप, समाजिक न्याय विभाग, जनपद पंचायत नैनपुर, नगर परिषद नैनपुर, महावीर सेवा संस्था एवं एलिम्को संस्था के अधिकारी कर्मचारीगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नैनपुर में आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में कुल 296 दिव्यांगजनों के रजिस्ट्रेशन किये गये एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी 296 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये गये। इसी प्रकार महावीर सेवा संस्था द्वारा कुल 8 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग प्रदान किये जाने हेतु चिन्हित किया गया एवं एल्मिको संस्था ट्राई साईकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, छड़ी आदि प्रदान किये जाने हेतु कुल 43 हितग्राहियों को चिन्हित किया गया है। आगामी दिव्यांग सहायता शिविर 15 मार्च को जिला चिकित्सालय मण्डला में एवं 18 मार्च को स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

बिछिया में बालक आश्रम व छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Reva India News

शिवा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

मतदाता दिवस पर आज ली जाएगी नैतिक मतदान की शपथ

Reva India News

Leave a Comment