Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में पेंषनर्स एसोसिएषन का तहसील स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

पेंशनर्स एसोसिएषन म.प्र. भोपाल जिला मण्डला कि तहसील शाखा निवास मेंएन.के. परोंहा अध्यक्ष निवास व जगदीष प्रसाद तिवारी संरक्षक के सतत् प्रयास से निवास मुख्यालय में संभागीय अध्यक्ष व्ही.पी. शुक्ला के मुख्य आतिथ्य, सुरेन्द्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष मण्डला की अध्यक्षता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सुरेष्वर, सचिव बलराम पाल, कोषाध्यक्ष एस.एन. अली, क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष पन्ना लाल साहू, बबलिया, भगवान दास ठाकुर पदमी व नागेन्द्र नाथ चैरसिया हिरदेनगर के विषिष्ट आतिथ्य में पेंषनर्स मिलन समारोह राम मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया।
सरस्वती पूजा अर्चन पश्चात् निवास तहसील के अध्यक्ष एन.के. परोंहा द्वारा प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया गया। मंच संचालन का कार्यक्रम कार्यकारी अध्यक्ष निवास रविकांत गौतम के द्वारा किया गया। उन्होंने पेंषनर्स की विभिन्न समस्याओं के निदान व शासन से 31 प्रतिषत मॅहगाई राहत शीघ्र दिलाने व आयुषमान योजना का लाभ पेंषनरों को भी प्राप्त हो इसके लिए शासन का ध्यान आकृष्ट कराने की बात रखी गयी। जिला उपाध्यक्ष झारिया के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सुरेष्वर के द्वारा कार्यक्रम उद्देष्य के महत्व पर प्रकाष डाला गया, उन्होंने बताया गया कि कार्यक्रम – स्नेह, वात्सल्य, विचारों के आदान प्रदान व भावनात्मक संबंधों का प्रतीक है। संभागाध्यक्ष शुक्ला जी के द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई की छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 3 प्रतिषत मॅहगाई राहत अनुमोदन कर फाईल भोपाल भेज दी गई है, जिसका शीघ्र भुगतान शासन द्वारा किया जावेगा। उन्हांेने पेंषनर्स एसोसिएषन म.प्र. भोपाल के नाम व रजिस्ट्रेषन 22221/89 का दुरूपयोग करने वाले समानांतर संगठन को चेतावनी दी और पेंषनरों को इनसे सावधान रहने के लिए कहा गया। माननीय हाई कोर्ट में इस संबंध में जो याचिका दायर की गई है उसके निर्णय की प्रति व ओम प्रकाष बुधौलिया प्रांताध्यक्ष को 28.02.2021 से 28.02.2023 तक दो वर्षों तक कि कार्यावधि हेतु फर्मस् व सोसायटी के द्वारा मान्यता प्रदत्त की गई है उसका प्रमाण पत्र भी अवलोकनार्थ दिखाये गये।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन ने अपने उद्बोधन के द्वारा यह स्पष्ट किया की पेंषनर्स की 10 सूत्रीय मांगों के प्रति माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने 28.03.2022 दिन सोमवार को जिला मुख्यालय मण्डला में कलेक्टेड मार्ग में 12 से 03 के मध्य विषाल धरना कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें अधिकतम पेंषनरों को उपस्थित होकर अपनी एक जुटता का परिचय देना है।
अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के पेंषनर्स – पी.एन. तिवारी, श्याम जायसवाल, जगदीष तिवारी, मंचासीन अतिथियों, महिला प्रकोष्ट सदस्य श्रीमति उर्मिला कछवाहा, श्रीमति गोमती सोनी व श्रीमति उर्मिला जैन तथा निवास कार्यकारिणी के सदस्य, 14 नवीन सदस्यों व समस्त उपस्थित पेंषनरों का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्षन अध्यक्ष एन.के. परोंहा द्वारा किया गया।

Related posts

फिट इंडिया वुमन्स वीक-2026 के अंतर्गत सेमरखापा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: सीईओ जिला पंचायत ने रामनगर में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Reva India News

उत्कृष्ट शिल्पियों के आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment