Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 81 आवेदकों की सुनी समस्याएं

मण्डला 15 मार्च 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 81 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रानी बाटड, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।  कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में ग्राम बिंझिया निवासी मिथलेश ठाकुर ने राशन कार्ड के संबंध में, ग्राम डोंगरमण्डला के वार्ड क्रमांक-5 के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री पेयजल योजना, ग्राम पंचायत मलवाथर के प्रधान ने शासकीय हाईस्कूल की मांग, शहीद उदयचंद वार्ड मण्डला निवासी महेन्द्र बर्वे ने भूमि का सीमांकन के संबंध में, ग्राम जिल्हरा निवासी बलीराम ने नक्शा त्रुटि सुधार के संबंध में, ग्राम रैवाड़ा निवासी युगल किशोर यादव के पीएम आवास योजना के संबंध में, ग्राम मलवाथर निवासी चेतन धनंजय ने आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति के संबंध में, ग्राम धुतका निवासी सीमा चन्द्रोल ने संबंल योजनान्तर्गत सहायता राशि दिलाने के संबंध में, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मण्डला निवासी सुमित्रा पाल ने नीला राशन कार्ड के संबंध में, ग्राम सुकसर निवासी सुरेश तेकाम ने खाद्यान पर्ची से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

Related posts

वृद्धजनों को विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 अगस्त 2022

Reva India News

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान……… प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और रक्तदान शिविरों का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment