Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बकाया संपत्तिकर एवं जलकर पर छूट अधिभार प्राप्त करें

मण्डला 15 मार्च 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2022 तक बकाया संपत्तिकर एवं जलकर उपभोक्ताओं को अधिभार में छूट प्रदान की गई है। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि बकाया संपत्तिकर एवं जलकर का भुगतान कर अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियत दिनांक के पश्चात अधिभार में छूट प्रदान नहीं की जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार बकाया संपत्तिकर 50 हजार तक 100 प्रतिशत अधिभार छूट, 50 हजार एक से 1 लाख तक 50 प्रतिशत अधिभार छूट एवं 1 लाख एक से अधिक पर 25 प्रतिशत अधिभार छूट का प्रावधान है। इसी प्रकार बकाया जलकर 10 हजार तक 100 प्रतिशत अधिभार छूट, 10 हजार एक से 50 हजार तक 75 प्रतिशत अधिभार छूट एवं 50 हजार एक से अधिक पर 50 प्रतिशत अधिभार छूट का प्रावधान है।

Related posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई: 84 आवेदकों की सुनी समस्या समय-सीमा में समुचित निराकरण के निर्देश

Reva India News

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश

Reva India News

घर-घर जाकर कर रहे लोगों की जांच नारायणगंज सिंघनपुरी के रिकसाटोला में किया रैपिड फीवर सर्वे

Reva India News

Leave a Comment