Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर-घर जाकर कर रहे लोगों की जांच नारायणगंज सिंघनपुरी के रिकसाटोला में किया रैपिड फीवर सर्वे

मंडला जुलाई 2024

रैनी सीजन में होने वाली जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी जा रही है। उल्टी, दस्त, डायरिया और मलेरिया जैसी महामारी के चलते नारायणगंज ब्लाक में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। जानकारी अनुसार नारायणगंज स्वास्थ्य टीम ग्रामों का भ्रमण कर रही है। यहां ग्रामों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ अपने क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है। उल्टी दस्त और डायरिया के मरीज सामने आने पर तत्काल उपचार दिया जा रहा है। बुधवार को ग्राम सिंघनपुरी में घर घर जाकर लोगों का जांच परीक्षण किया गया। रकसा टोला में लोगों की मलेरिया जांच के साथ रेपिड फीवर सर्वे किया गया। जहां कोई संक्रमित मरीज नहीं मिले।

 

हैंडपंपों के आसपास की सफाई

 

नारायणगंज के सभी ग्रामों में कॉम्बेट टीम 24 घंटे सक्रिय है। गांव-गांव भ्रमण कर लोगों का फॉलोअप जांच कर रही है। इसके साथ ही ग्रामों में स्थित हैंडपंपो के आसपास दूषित पानी के भराव को मुर्रम डाल कर भरवाया जा रहा है। जिससे जल स्त्रोत के पास गंदगी ना रहे और पानी दूषित ना हो। इसके साथ ही कुओं का भी क्लोरीनीकरण किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए समझाईश दी जा रही है।

Related posts

कलेक्टर ने किया बैगा सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Reva India News

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों का उपचार कर औषधियां वितरित की गई

Reva India News

हल्दी की खुशबू से मिली नई पहचान लावर के किसान धर्मपाल सिंह ने मक्के की जगह हल्दी लगाकर बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

Reva India News

Leave a Comment