Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन अब 31 मार्च तक  

मण्डला 23 मार्च 2022

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार Educational Institution in the National Voters Awareness Contest के अंतर्गत दी गई थीम ” My Vote is my future – Power of One Vote’ (भेरा वोट मेरा भविष्य है, ताकत एक वोट की) पर पांच प्रकार की ईनामी प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 मार्च 2022 तक किया जाना था। उक्त तिथि में संशोधन कर 31 मार्च 2022 तक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रश्नोत्तरी, वीडियो निर्माण, गीत गायन, पोस्टर डिजाईन एवं नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन आयोग की वेबसाईट (https://ecisveep.nic.in/contest) पर कर सकते हैं तथा अपनी प्रविष्टि आयोग की ईमेल आईडी email ID : voter-contest@eci.gov.in से भेजी जा सकती है। प्रतियोगिता में जिले के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आम जनता को अनिवार्य रूप से प्रतिभागी के रूम में भाग लेना आवश्यक है।

Related posts

The Supreme Court is right on cryptocurrency

Admin

सफलता की कहानी दो वर्षीय बालक दिव्यांश मरावी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिला लाभ

Reva India News

17 को होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment