Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री ने किया जिले में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण

मण्डला 25 मार्च 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 2.40 लाख छात्र-छात्राओं को 331 करोड़ राशि का वितरण किया गया जिसमें मण्डला जिले के लगभग 1024 छात्र-छात्राओं को 9697155 राशि का भुगतान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली यादव से संवाद किया व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। विडियो कॉन्फ्रेस में एडीएम मीना मसराम, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग होमेन्द्र पटले तथा अल्पसंख्यक कल्याण सुश्री प्रीति गठरे, दिलीप श्रीवास निरीक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

31 जुलाई तक निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

जामगांव में मसाला क्षेत्र विस्तार एवं राज्य योजना अंतर्गत धनिया बीज वितरण

Reva India News

मानवाधिकार दिवस मनाते हुये लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का समापन

Reva India News

Leave a Comment