Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री तथा उपयंत्रियों का रूका वेतन कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

मण्डला 20 अप्रैल 2022

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि दायित्व के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल जीवन मिशन के कार्य जल्द पूर्ण करें। योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की कमजोर प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री तथा उपयंत्रियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड सहित संबंधित विभागांे के जिला तथा विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि मिशन मोड में कार्य करते हुए जल जीवन मिशन को जल्द से जल्द पूर्ण करें। प्रत्येक स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। योजना के तहत किए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने 10 मई तक प्रत्येक स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में जल जीवन मिशन के तहत किए जाने वाले निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यपालन यंत्री नियमित रूप से साईटवार समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं अथवा जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं है उन्हें ब्लेक लिस्टेड करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली की सुविधा नहीं है वहां पर तत्काल विद्युत कनेक्शन लगाने की कार्यवाही करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिन ग्रामों में शतप्रतिशत घरेलू कनेक्शन कर दिए गए हैं उनका भौतिक सत्यापन कराते हुए ऑनलाईन एंट्री सुनिश्चित करें। किसी भी गांव का कोई भी टोला योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का समस्त अमला अपना मोबाईल हर समय चालू रखें तथा प्रत्येक कॉल को रिसीव करें। जल के संबंध में जो भी समस्या प्राप्त होती है तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कोई भी हेंडपंप बंद न रहे, नलजल योजनाओं की भी सतत मॉनिटरिंग करें। आवश्यकतानुसार जल परिवहन भी कराएं। सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में जल की कमी नहीं रहनी चाहिए।

 

सहायक यंत्री और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस

 

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत मंडला के आंगनवाड़ी केन्द्र कोंडरा में जल जीवन मिशन के तहत किए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित सहायक यंत्री और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गाईडलाईन का पालन सुनिश्चित करें।

Related posts

15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा मंडला गौरव दिवस वृहद स्तर पर की जा रही तैयारियाँ जिले के ऐतिहासिक महत्व एवं गौरवशाली संस्कृति का उत्सव

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ उज्जैन के मार्गदर्शन में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 1 जुलाई को

Reva India News

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सादगी का महोत्सव – सांसद श्री कुलस्ते निवास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Reva India News

Leave a Comment