Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बालक छात्रावास रामनगर की अव्यवस्था पर कलेक्टर की फटकार अधीक्षक को सस्पेंड करने के निर्देश

मण्डला 21 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह गुरूवार को रामनगर क्षेत्र के दौरे पर थी। उन्होंने रामनगर स्कूल परिसर में स्थित समस्त विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने विद्यालय में नल-जल योजना के माध्यम से नल कनेक्शन का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि नल कनेक्शन व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करें। नल की टोटियों से अनावश्यक रूप से पानी न बहे। उन्होंने कहा कि पानी के पाईप का उचित रूप से रखरखाव करें। श्रीमती सिंह ने रामनगर स्कूल परिसर में लगने वाले सभी स्कूलों की कक्षाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। उन्होंने स्मार्ट क्लास में मानक स्तर के सीढी एवं रैम्प नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, एसडीएम प्रियंका वर्मा, डीपीसी, मंडल संयोजक रंजीत गुप्ता, एपीसी मुकेश पांडे एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने रामनगर स्कूल परिसर में ही संचालित बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए पीने का साफ पानी, समय पर नास्ता एवं खाना तथा उनके पढ़ाई से संबंधित सभी इंतजाम पुख्ता रखें। उन्होंने छात्रों के कमरों में प्रकाश व्यवस्था का अपर्याप्त इंतजाम होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में अव्यवस्था के लिए हॉस्टल अधीक्षक को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों के लिए हॉस्टल में सभी जरूरी इंतजाम रखें तथा उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। श्रीमती सिंह ने कहा कि बच्चों को मीनू के अनुसार समय-समय पर निर्धारित भोजन दें। उन्होंने ईईपीएचई को छात्रावास के पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।

 

रामनगर उपार्जन कार्य का औचक निरीक्षण

 

कलेक्टर ने रामनगर में बनाए गए उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण फसल का ही उपार्जन करें। श्रीमती सिंह ने किसानों से चर्चा करते हुए साफ-सुथरी फसल का उपार्जन करने समझाईश दी। उन्होंने उपार्जन की जा रही फसल का स्वयं गुणवत्ता परीक्षण कराया। उन्होंने फसल की माप, नमी तथा वजन को तय मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बैठने, छाया तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने केन्द्र में हुए उपार्जन कार्य, किसानों की संख्या तथा भुगतान से संबंधित जरूरी जानकारी भी ली।

Related posts

मदिरा दुकानें 29 मार्च की सायं 5 बजे तक बंद रहेंगी

Reva India News

सिवनी में *हजरत बाबा सैय्यद अब्दाल कादरी शाह रह. अलैह* का 43वाँ सालाना उर्स 3 मई को , कव्वाली का होगा शानदार मुकाबला

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकारगणों ने महात्मा गांधी स्टेडियम में साफ सफाई और श्रमदान किया

Reva India News

Leave a Comment