Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रामनगर पंहुचे केंद्रीय मंत्री, आदि उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा राज्यपाल 7 मई को करेंगे आयोजन का शुभारंभ

केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज रामनगर पंहुचे जहां उन्होंने 7-8 मई को आयोजित होने वाले आदि उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि जिले के रामनगर में गौंड़ राजाओं की गौरवशाली परम्परा राजवंश की यश कीर्ति को स्थाई बनायें रखने तथा जनजातीय लोक-कला संस्कृति का देश और दुनिया से परिचय कराने के उद्देश्य से वर्ष 2015 से आदि उत्सव का आरम्भ किया गया है।

 

भारतीय जनजाति लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

 

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 7 मई को प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटैल करेंगे। आदि उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के मंत्रीगण, जनजाति विषयों के जानकार तथा लोक कलाकार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि आदि उत्सव का यह पांचवां कार्यक्रम गोंडी संस्कृति की थीम पर आधारित होगा जिसमें भारतीय जनजाति लोक संस्कृति की सम्पूर्ण झलक दिखेगी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं  जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के साथ की बैठक

 

रामनगर की तैयारियों का निरीक्षण कर केंद्रीयमंत्री कुलस्ते मंडला पंहुचे जहां सर्किट हाउस में उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आदि उत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम भाजपा अध्यक्ष भीष्म दिवेदी सलाहकार सदस्य इस्पात मंत्रालय भारत सरकार  सुधीर कसार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मेहर बाबा ट्रस्ट देवदरा की भूमि हेतु दावा आपत्ति 9 नवंबर 2024 तक आमंत्रित

Reva India News

जनसुनवाई में पहुंचे 103 आवेदक कलेक्टर ने दिए आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment