Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 तक रेलवे के प्रशिक्षु अधिकारी जिले के भ्रमण पर योजना भवन में हुई चर्चा

मण्डला 23 मई 2022

भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी बड़ौदा के आरआईपीएस के प्रशिक्षु अधिकारी 28 मई तक मंडला जिले के भ्रमण पर हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले की भौगोलिक, प्रशासनिक, ऐतिहासिक, जनजातीय, वन्य जीवन तथा आर्थिक परिदृश्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला अधिकारियों ने भी अपना परिचय दिया। कलेक्टर ने जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों और दायित्वों की विभागवार जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों से 26 मई को उनके भ्रमण के पश्चात पुनः चर्चा होगी। इस अवसर पर जिला प्रशासन के प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रोजगार मेला 17 अगस्त को

Reva India News

ऑपरेशन मुस्कान: बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

नैनपुर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment