Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया बैगा सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मण्डला 26 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्राम जंतीपुर के बैगाटोला में बनाए गए बैगा सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। भवन के निर्माण से ग्राम में रहने वाले बैगा समुदाय के लोगों को सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग मिलेगा। कोविड काल में कलेक्टर हर्षिका सिंह के भ्रमण के दौरान बैगाटोला के निवासियों ने सामुदायिक भवन बनाए जाने की मांग रखी थी जिस पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भवन की स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कराया गया। सामुदायिक भवन के निर्माण पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कवर, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 4 जनवरी को टेनिस कोर्ट/मिशन नेत्र ज्योति और होम स्टे का शुभारंभ करेंगी

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट डाईव आज

Reva India News

घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर की गई जप्ती की कार्यवाही  

Reva India News

Leave a Comment