Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*शालेय परिवार ने नन्हीं बालिका को दी श्रृद्धांजलि* 

विगत दिवस बिंझिया सङक दुर्घटना में किड्जी प्ले स्कूल में अध्यनरत नन्ही बालिका आशी सैय्याम पिता प्रदीप सैय्याम बेलगाम ट्रैक्टर की टक्कर से निधन हो गया था,इस दुखद घटना से नगर में शोक की लहर फैल गई ,

सभी नागरिकों के मन में दिवंगत बच्ची के प्रति संवेदनाएं होना स्वाभाविक है ।शालेय परिवार के द्वारा शुक्रवार को स्कूल परिसर में दिवंगत बालिका आशी सैय्याम को श्रृद्धांजलि दी गई जिसमें बच्ची के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए,

इसके पश्चात दो मिनिट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा को नमन किया गया , ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत बालिका को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं संतृप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इस मार्मिक क्षण पर स्कूल टीचर ,स्टाफ एवं स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Related posts

वीरता पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

21 जून से 30 जून तक चलेगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

Reva India News

सहायक संचालक श्री लाखनसिंह सैयाम को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment