Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 नवम्बर 2022

डाईट एवं आरडी कॉलेज में मतदाता सूची में नाम जोड़ने की दी गई जानकारी

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

फोटो युक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत 30 नवंबर 2022 को प्रातः 11 बजे अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम द्वारा जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान मण्डला एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने निर्वाचन में मतदाताओं की अहम भूमिका के बारे में बताते हुए 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं की संपूर्ण जानकारी प्रारूप-6 में भरकर अपने निकटतम मतदान केंद्रों में कार्यरत बीएलओ के पास या अपनी अध्ययनरत संस्था में भरकर जमा करने के संबंध में अवगत कराया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष केम्प 3 एवं 4 को

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशों के परिपालन में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत जिले में समाविष्ट तीनों विधान सभा क्षेत्र-बिछिया 105 (अ.ज.जा.), निवास 106 (अ.ज.जा.) एवं मण्डला 107 (अ.ज.जा.) के 940 मतदान केंद्रों में 3 एवं 4 दिसंबर 2022 को विशेष केम्प का आयोजन किया जाना है। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केंद्रों के बीएलओ को विशेष केम्प आयोजित करने के लिये निर्देशित करें। साथ ही उनके क्षेत्र में निवासरत नवीन मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष की हो चुकी हो या जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही हो या ऐसे मतदाता जिनके नाम त्रुटिवश छूट गये हों उनके नाम जोड़ने के लिये निर्देशित करें एवं यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गई हो या अन्यत्र निवास कर रहे हों तो नियमानुसार उनके नाम निरसन की कार्यवाही करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मंगल दिवस के अवसर पर महिला मतदाताओं के नाम जोड़ें

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

अपर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया है कि फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत जिले में समाविष्ट तीनों विधान सभा क्षेत्र-बिछिया 105 (अ.ज.जा.), निवास 106 (अ.ज.जा.) एवं मण्डला 107 (अ.ज.जा.) के 940 मतदान केंद्रों में नाम जोड़े जाने की कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने कहा है कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार को मंगलदिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर आप अपने अधीनस्थ प्रत्येक ग्राम, क्षेत्र, बसाहट में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनके क्षेत्र में निवासरत नवीन महिला मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष की हो चुकी हो या जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही हो या ऐसी महिला मतदाता जिनके नाम त्रुटिवश छूट गये हों उनके नाम जोड़ने के लिये निर्देशित करें एवं आगामी तिथि 6 दिसंबर 2022 को मंगल दिवस के अवसर पर विशेष केम्प का आयोजन कर नाम जोड़े जाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यदि नाम जोड़े जाने हेतु प्रारूप-6 की अतिरिक्त आवश्यकता हो तो निर्वाचन कार्यालय से प्रारूप-6 प्राप्त कर लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

फर्जी कॉल से सतर्क रहें सभी बीएलओ

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले में समाविष्ट तीनों विधान सभा क्षेत्र-बिछिया 105 (अ.ज.जा.), निवास 106 (अ.ज. जा.) एवं मण्डला 107 (अ.ज.जा.) के 940 मतदान केंद्रों में बी.एल.ओ. अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहें हैं। उन्होंने कहा है कि विगत कुछ महीनों से यह देखने में आ रहा है कि अधिकतर बी.एल.ओ. के पास फर्जी कॉल आ रहे हैं जिनमें उन्हे इस बात को लेकर धमकाया जा रहा है। अतः जिले के समस्त बीएलओ को सूचित किया जाता है कि आप इन फर्जी कॉल से सतर्क रहते हुऐ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यदि किसी अनजान व्यक्ति या नये नंबर के माध्यम से कोई भी लिंक भेजी जाती है तो ऐसी फर्जी लिंक को ओपन न करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा ओ.टी.पी. या अन्य कोई गोपनीय जानकारी जैसे- बैंक खाता नंबर, पिन नंबर आदि मांगे जाने पर उनसे किसी भी जानकारी साझा न करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

अतिरिक्त सामग्री आनंदम में करें दान

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 से मंडला जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आनंदन (दुआओं का घर) में जहाँ प्रतिदिन सामाग्रियाँ देने वाले लोग कपड़े, पुस्तकें, खिलौने अन्य जरूरत की सामाग्रियाँ देकर जाते हैं। आनंदम् से प्रतिदिन दूरदराज से आने वाले ग्रामीण, मजदूर, लाचार, बेसहारा, दिव्यांग, जरूरतमंद स्वेच्छा से उन वस्तुओं को लेकर जाते हैं जिससे इन वर्गों की आवश्यकता की पूर्ति हो रही है, सभी वर्गों में मदद, सेवा, सहयोग का प्रसार हो रहा है तथा वस्तुओं को देने एवं लेने वाले दोनों में ही खुशी का भाव उत्पन्न होता है। आनंदम (दुआओं का घर) में सभी लोगों की मदद से अब तक लगभग सभी प्रकार की सामग्रियाँ जरूरतमंदों के उपयोग के लिये छोड़ी गईं है और उनका दूरदराज से आने वाले ग्रामीण जरूरतमंदों के द्वारा उपयोग के लिए ले गए हैं। इसी कारण से इन ग्रामीण जरूरतमंदों की आनंदम से उम्मीद भी जुड़ गई है। आमजन से अपील की गई है, कि आपके पास जो भी वस्तु आवश्यकता से अधिक हो, उन्हें आनंदम् (दुआओं का घर) में दें जिसका उपयोग यहां आने वाले ग्रामीण जरूरतमंद करें।

 

 

 

 

 

 

पेसा एक्ट की जानकारी देने ग्रामसभाओं का आयोजन

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 1 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के बहेरा माल, गुनेरा, बिरसा, चौरंगामाल, खलौड़ी, जोगीसोंढा, किसली भिलवानी, धरमपुरी माल, मनोहरपुर, भीमा, बरखेड़ा एवं घोंट में, घुघरी विकासखंड के कटंगी, घुरघुटी, चीतापखना, दुलादर, खजरी, पिपरियाखुर्द एवं सिमरिया में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

2 दिसंबर को इन ग्रामों में होंगी ग्रामसभाएँ

 

पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 2 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के फौंक, चटुआखार, इंदिरावनग्राम, अतरिया, मुहाड, राजोमाल, किसली रैयत एवं कटंगी में तथा घुघरी विकासखंड के गजराज, किसली, चलनी, पलकी एवं ददरगांव में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता सूची से नाम हटाने एवं मतदाता कार्ड में संशोधन 8 तक

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के तहत 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर तक की अर्हता तिथि पूर्ण कर चुके 18 वर्ष के पात्र मतदाता का नाम आयोग के निर्देशानुसार 9 नवंबर 2022 से मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही मृत, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने एवं मतदाता कार्ड में संशोधन की कार्यवाही 8 दिसंबर 2022 तक निर्धारित की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे आयुष्मान कैम्प

 

मण्डला 30 नवंबर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी स्तरों पर आयुष्मान पंजीयन का कार्य प्रारंभ है। पात्र हितग्राही जनपद एवं पंचायत स्तर पर या अपने नजदीकी लोकसेवा केन्द्र एवं सीएचसी सेंटर में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही मैदानी अमले द्वारा घर-घर पहुंचने पर उन्हें आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज देकर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के केन्द्रों में जाकर या मैदानी अमले से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के चलते स्कूल प्रातः 8:30 से लगेंगे

कलेक्टर ने जारी किए आदेश

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर पड़ने के कारण जिले में संचालित समस्त प्रातः कालीन लगने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लगने का समय प्रातः 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने आदेश में कहा है कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर ठंठ का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। सर्व सम्बंधित विद्यालय निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण

रेडक्रॉस में भी आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

 

2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़-नाटक प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली, स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया गया। समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत मंडला के पीयूष पांडे ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रेडक्रॉस में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कलापथक दल द्वारा नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता गीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस कुलपति प्रसन्न सराफ, जनपद मंडला अध्यक्ष सोनू भलावी, मंडला टीआई जनक सिंह, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी पीयूष पाण्डेय, जनअभियान ब्लॉक समन्वयक संतोष झारिया एवं अन्य कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

शहजाद कुरैशी एवं आसिम कुरैशी को 3 माह जबलपुर जेल भेजने के आदेश

Reva India News

विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई खेलकूद सांस्कृतिक और शासन के कार्यक्रमों के लिए प्रेरित करें मंडला जिले के गौरव दिवस के कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें विद्यार्थियों को स्वच्छता, पोषण माह और एक पेड़ माँ के नाम अभियान का महत्व जरूर बताएं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में व्हीएमसी मीटिंग को संबोधित किया

Reva India News

Leave a Comment